Train Alert: इन 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि में हुआ विस्तार, अब अगस्त तक रेलवे करेगा परिचालन


सच्चिदानंद/पटना. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसके बावजूद भी ट्रेनों में लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे के द्वारा दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल और हैदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे के द्वारा इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार (सीपीआरओ) के अनुसार सिकंदराबाद और दानापुर तथा हैदराबाद और रक्सौल के बीच परिचालित की जा रही गाड़ी संख्या 07419/20 तथा 07051/52 समर स्पेशल के फेरों में वृद्धि की गई है. अब यह ट्रेन अगस्त, 2023 तक चलाई जाएंगी. इस फैसले से लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

दानापुर और सिकंदरबाद के बीच स्पेशल ट्रेन

वर्तमान में सिकंदराबाद और दानापुर के बीच 24 जून तक गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसके परिचालन में नौ फेरे की वृद्धि करते हुए अब 01 जुलाई से 26 अगस्त, 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

इसी प्रकार, वर्तमान में दानापुर और सिकंदराबाद के बीच दिनांक 26 जून तक गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसके परिचालन में नौ फेरे की वृद्धि करते हुए अब 03 जुलाई से 28 अगस्त, 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

हैदराबाद और रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन

वर्तमान में हैदराबाद और रक्सौल के बीच 24 जून तक गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसके परिचालन में नौ फेरे की वृद्धि करते हुए अब 01 जुलाई से 26 अगस्त, 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

इसी प्रकार वर्तमान में रक्सौल और हैदराबाद के बीच 27 जून तक गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-हैदराबाद समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसके परिचालन में नौ फेरे की वृद्धि करते हुए अब 04 जुलाई से 29 अगस्त, 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Local18, PATNA NEWS, Special Train

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More