गुपचुप चल रही थी प्रेम कहानी, बेताब प्रेमी पहुंच गया विवाहित प्रेमिका के बेडरूम में, पकड़ा गया और फिर..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सवाई माधोपुर जिले की है घटना
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
फिलहाल पुलिस तक नहीं पहुंचा है यह केस

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर (Sawai madhopur) जिले के गंगापुरसिटी इलाके में एक महिला और युवक को घर के बरामदे के खंबे से बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गंगापुरसिटी सदर थाना इलाके के कुनकटा गांव का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग (Love affairs) चल रहा था. इसके चलते युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा. वहां महिला के ससुराल वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.

उसके बाद दोनों को पकड़कर घर के बरामदे के खंबे से बांध दिया. बाद में दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई. वायरल वीडियो में पकड़ा गया युवक अर्द्ध नग्नवस्था में नजर आ रहा है. कुछ लोग उससे पूछताछ करते हुए उसका वीडियो बना रहे हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में महिला और युवक मारपीट करने के साथ ही पूछताछ की जा रही है. वीडियो में मारपीट के दौरान महिला खुद को बचाने के लिए जोर जोर से चिखती चिल्लाती सुनाई दे रही है.

युवक को पहले भी पकड़कर पीटा गया था
बताया जा रहा है कि युवक महिला से लगातार मिलने आता था. बीते दिनों महिला के ससुराल वालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने युवक के साथ मारपीट की. बाद में गांव के पंच पटेलों को बुलाकर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था. लेकिन उसके बावजूद युवक फिर महिला से मिलने पहुंचे गया. लेकिन महिला के ससुराल वालों ने उसे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. बाद में दोनों को बांधकर मारपीट की गई.

युवक दौसा जिले का बताया जा रहा है
यह भी बताया जा रहा है आरोपी युवक दौसा जिले के लालसोट के एक कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है. वायरल वीडियो को लेकर अभी तक किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है.

Tags: Crime News, Latest viral video, Rajasthan news, Sawai madhopur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें