Jaipur Rajasthan News: Groom change his colour like lizard just before bride vidai make startling demand chalne lage laat ghoonse know detail


जयपुर. भारतीय समाज में शादी समारोह किसी उत्‍सव से कम नहीं होता है. हफ्ते दिन पहले विवाह से जुड़ी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं. संगीत के साथ ही खानपान की तैयारियां भी होने लगती हैं. रिश्‍ते-नातेदार भी शादी की तैयारियों में जुट जाते हैं. हर तरफ खुशियों का आलम होता है, लेकिन ऐन वक्‍त पर यदि दूल्‍हा अपना रंग बदल ले तो फिजाएं बदल जाती हैं. खुशियों का माहौल गम में बदल जाता है. कुछ ऐसा ही मामला राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है. शादी के बाद विदाई के वक्‍त दूल्‍हे ने अपना रंग बदलते हुए ऐसी मांग कर डाली की दुल्‍हन पक्ष के होश उड़ गए. दुल्‍हन पक्ष ने दूल्‍हे पक्ष को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वर पक्ष अपनी मांग से टस से मस नहीं हुए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई.

शादी के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मामला नियंत्रण से बाहर हो गया. दूल्‍हा पक्ष ने 10 लाख रुपये देने की डिमांड कर डाली. मांग पूरी नहीं होने पर दुल्‍हन को ले जाने से ही इंकार कर दिया. वर पक्ष के रवैये से हड़कंप मच गया. वधू पक्ष के लोगों के होश उड़ गए. सभी लोग दूल्‍हा पक्ष को मनाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी. दूल्‍हे के परिजनों ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कह दिया कि जब तक पैसों की मांग पूरी नहीं होगी, वे दुल्‍हन को अपने साथ लेकर नहीं जाएंगे. बताया जाता है कि दुल्‍हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की गई. इससे हंगामा मच गया. इस मामले में गुलाबी नगरी के रामगंज थाना में केस दर्ज कराया गया है.

शादी में DJ बजाने वाले पर MA पास युवती का आया दिल, भाग कर मंदिर में की शादी और अब… 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 17 जून को हुई थी. कुछ घंटों के बाद दुल्‍हन की विदाई होने वाली थी. उससे कुछ देर पहले दूल्‍हा और उनके पिता ने दुल्‍हन के परिजनों से 10 लाख रुपये की डिमांड कर डाली. उन्‍होंने कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही वह दुल्‍हन को अपने साथ ले जाएंगे. इसके omgबाद दूल्‍हा और उनके पिता को समझाने की कोशिशें शुरू हो गईं. इस बीच, दूल्‍हा पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि दूल्‍हे पक्ष के लोगों ने दुल्‍हन के साथ भी धक्‍कामुक्‍की कर डाली. पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो उन्‍होंने भी मामला शांत कराने की कोशिश की.

दूल्‍हा-दुल्‍हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला रामगंज थाने तक पहुंच गया. इससे पहले घटना के अगले दिन दुल्‍हन पक्ष से कुछ लोग दूल्‍हे के घर जाकर मामला को निपटाने का प्रयास किया. इसके बावजूद दूल्‍हा और उनके पिता 10 रुपयों की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद मामला और बिगड़ गया. दुल्‍हन पक्ष ने दूल्‍हे पक्ष के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा दिया है. बता दें कि देश में दहेज के खिलाफ सख्‍त कानूनी प्रावधान हैं.

Tags: Jaipur news, OMG News, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More