Hazaribag News : राष्ट्रीय महिला ड्रैगन बोट प्रतियोगता में हरियाणा की टीम ने मारी बाजी, जानें कौन रहा दूसरे स्थान पर

 रूपांशु चौधरी/हजारीबाग. हजारीबाग के बरही अनुमंडल स्थित जवाहर घाटी में 3 दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगता में देशभर के कुल 17 टीम समेत लगभग 600 खिलाडियों ने भाग लिया है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला टीम की 200 मीटर और 500 मीटर रेस का आयोजन किया गया. जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर की महिला टीमें शामिल हुई.

महिलाओं के ड्रैगन बोट रेसिंग टूर्नामेंट में हरियाणा की महिला टीम ने पहला स्थान हासिल किया. हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल की टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं. हरियाणा ने 200 मीटर की दौड़ 1 मिनट 19 सेकेंड में, पंजाब ने 1 मिनट 27 सेकेंड में और पश्चिम बंगाल ने 1 मिनट 33 सेकेंड में पूरी की. 500 मीटर दौड़ में हरियाणा ने 1 मिनट 49 सेकेंड, पंजाब ने 1 मिनट 53 सेकेंड और पश्चिम बंगाल ने 1 मिनट 56 सेकेंड का समय में रेस पूरा किया.

पंजाब और पश्चिम बंगाल की टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर
पुरुष ड्रैगन बोट टीमों का मुकाबला होने जा रहा है. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला और पुरुष टीम को को एशियाई खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन जाने का मौका मिलेगा. फाइनल के बाद सर्वश्रेष्ठ टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

Tags: Hazaribagh news, Jharkhand news, Local18, Sports news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More