Noida News: नोएडा में हाई राइज बिल्डिंग की बालकनी बनी ‘यमराज’, दो दिन में चार की मौत से मचा हड़कंप


विजय कुमार/नोएडा. यूपी के नोएडा शहर की गगनचुंबी इमारतों में रहने वाले लोगों के घरों की बालकनी यमराज साबित हो रही हैं. शहर में दो दिन के भीतर ही हाई राइज बिल्डिंग की बालकनी से गिरने से दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई है. इनमें भी तीन मौत तो एक ही दिन में हुई हैं. बालकनी से गिरने से मौत सिर्फ नोएडा या ग्रेटर नोएडा तक ही सीमित नहीं है बल्कि हरियाणा गुरुग्राम में भी इसी तरह के हादसे आए दिन हो रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं. इन मामलों में पैरेंट्स की लापरवाही के साथ ही बालकनी में ग्रिल या रेलिंग को भी हादसे का जिम्मेदार माना जा रहा है.

इस बीच सोसाइटी में रहने वाले लोगों इन हादसों की सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि बिल्डर की तरफ से जो बालकनी बनाई गई है उसकी हाइट काफी छोटी है. इस वजह यह बच्चों के लिए खतरनाक साबित रही है. लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण को संज्ञान लेना चाहिए.

नोएडा अथॉरिटी से लोगों ने की ये मांग
नोएडा के सेक्टर 74 कैपटाउन सोसायटी में रहने वाले सचिन त्यागी बताते हैं कि बालकनी से बच्चों के गिरने के मामले लगातार सुनने में आ रहे हैं. ऐसे में वह भी डरे हुए हैं कि बच्चे बालकनी में जब खेलते हैं, तो कहीं नीचे ना गिर जाएं. उनका कहना है कि नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए, ताकि हादसों को रोका जा सके. वहीं, सोसाइटी के रहने वाले अविनाश शर्मा का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण को अपने बाइलॉज में परिवर्तन करना चाहिए. लगातार बालकनी से बच्चों के गिरने के मामले सामने आ रहे हैं. बिल्डर के द्वारा बालकनी काफी नीची बनाई हुई हैं. इस वजह से हादसे हो रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 10:29 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More