
देहरादून. देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने जनता से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन पिछले एक साल से तैयारी कर रही उत्तराखंड सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड तैयार करने के मामले में कहीं आगे निकल चुकी है. उत्तराखंड सरकार की एक्सपर्ट कमेटी कई मीटिंगों, लोगों से करीब ढाई लाख के आसपास सुझाव लेने के बाद ड्राप्ट को करीब-करीब अंतिम रूप दे चुकी है.
कमेटी इसी हप्ते इस ड्राप्ट को सरकार को सौंप सकती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार इसके बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड की दिशा में आगे बढ़ेगी.
न्यूज 18 से एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट फाइनल स्थिति में है. जल्दी तैयार हो जाएगा. यूसीसी हमारा संकल्प था, जनता ने इस पर हमें मैंडेट दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान भी यूसीसी की वकालत करता है. यह सभी के हित में होगा.सभी पंत, सभी वर्गों के लिए एक समान कानून होगा.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा UCC का विरोध किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विरोध करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने देश के अंदर हमेशा दीवार खड़ी करने की कोशिश की है. हम जो भी कर रहे हैं, संविधान की मूल भावना के अनुरूप कर रहे हैं. यूसीसी का हमने जनता से वायदा किया था, उसे हम लागू करेंगे. सीएम धामी कहता है कि हम तो चाहते हैं. अन्य राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए. उत्तराखंड एक संवेदनशील स्टेट है. दो-दो देशों से इसकी सीमाएं लगी हुई हैं.
कब तक देवभूमि में लागू होगा UCC ?
जल्द ही UCC का ड्राफ्ट तैयार- CM Dhami#UCC #BJP pic.twitter.com/O91nA2mKES
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) June 20, 2023
.
Tags: CM Pushkar Dhami, CM Pushkar Singh Dhami, Dehradun news, Uniform Civil Code
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 10:22 IST






