बेटे के साथ टाइटैनिक का मलबा देखने जाना पड़ा भारी, पाकिस्तान के ये अरबपति लापता, किंग चार्ल्स से भी है कनेक्शन

हाइलाइट्स

सबमरीन से टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांच लोग समुद्र में लापता हैं.
लापता हुए पांच लोगों में पाकिस्तान का एक अरबपति और उनका बेटा भी शामिल है.
सभी ‘टाइटैनिक’ के मलबे का डॉक्यूमेंटेशन करने गए थे.

नई दिल्ली: अटलांटिक महासागर के एक सुदूर क्षेत्र में टाइटैनिक (Titanic) जहाज का मलबा देखने पांच लोग गए थे. उनकी पनडुब्बी लापता हो गई. इसके बाद पनडुब्बी को खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया गया है. यह सभी सदी से भी अधिक समय पहले डूबे जहाज ‘टाइटैनिक’ के मलबे का डॉक्यूमेंटेशन करने गए थे. खबर है कि पनडुब्बी (Missing Titanic Submarine) पर चालक के अलावा, ब्रिटेन के एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन, पाकिस्तानी उद्योगपति बाप- बेटे और अन्य सदस्य सवार थे.

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार पाकिस्तान के कराची में स्थित एंग्रो कॉर्पोरेशन ने एक बयान में बताया कि 48 साल के ब्रिटिश व्यवसायी शाहजादा दाऊद और 19 साल के उनके बेटे सुलेमान लापता पनडुब्बी पर सवार हैं. शाहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे धनी परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते हैं. वह एंग्रो के उपाध्यक्ष हैं और उनकी कपड़ा और उर्वरक निर्माण की पृष्ठभूमि है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने विभिन्न उद्योगों में निदेशक मंडल में काम किया है.

पढ़ें- 38 करोड़ की लगी है लॉटरी, जीतने वाले का कोई पता नहीं, पूरे ब्रिटेन में विजेता की हो रही तलाश

वह प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल, किंग चार्ल्स III के चैरिटी के ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी हैं. ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि उनके पिता हुसैन चैरिटी के संस्थापक संरक्षकों में से एक थे. शाहजादा दाऊद और उनके बेटे ब्रिटिश हैं. शाहजादा दाऊद और उनकी पत्नी क्रिस्टीन की एक बेटी अलीना भी है. प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विल स्ट्रॉ ने एक बयान में कहा, ‘हम इस भयानक खबर से स्तब्ध हैं, बचाव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं.’

” isDesktop=”true” id=”6600297″ >

SETI संस्थान की वेबसाइट के अनुसार व्यवसायी शाहजादा दाऊद एक उत्साही पशु प्रेमी है. बता दें कि संस्थान एक वैज्ञानिक संगठन है, जहां वह एक ट्रस्टी हैं. एंग्रो कॉर्पोरेशन ने कहा कि उनकी रुचियों में फोटोग्राफी, विशेष रूप से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और विभिन्न प्राकृतिक आवासों की खोज शामिल है. कंपनी ने कहा कि सुलेमान दाऊद साइंस फिक्शन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. वह वॉलीबॉल खेलते हैं और रूबिक क्यूब्स को हल करने में गहरी दिलचस्पी रखते हैं.

Tags: Britain, World news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More