
बाड़मेर. राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां लव अफेयर के चलते एक युवक को दर्दनाक मौत मिली. तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई. फिर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे मिलने रात को उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान युवती के पिता की नजर उस पर पड़ गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है.
पूरा मामला बाड़मेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र के देवनगर मजल गांव का है. यहां साजिश के तहत घर पर बुलाकर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया. बताया जा रहा है की मृतक का आरोपी की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग था. युवक रात को युवती से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया. अचानक उसे प्रेमिका के पिता ने देख लिया तो आवेश में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. फिर धारदार हथियार से वार करने से युवक हितेश की मौत हो गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
दरअसल, समदड़ी थाना पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली टीम फौरन मौके पर पहुंची. युवक के शव को कब्जे में लेकर FSL टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को समदड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस के अनुसार जेठंतरी के रहने वाले हितेश उर्फ हीरालाल को फोन कर देवनगर मजल निवासी पिता, पुत्री ने बुलाया. फिर घर पहुंचने के बाद धारदार हथियार से पीट-पीट कर हत्या कर दी.
मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तो वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने एक को दस्तयाब कर पुछताछ शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक हितेश का आरोपी की पुत्री प्रेम प्रसंग था जिसके कारण वह देवनगर मजल पहुंचा था. युवक को घर पर देखने के बाद लड़की के पिता ने उसके साथ मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई. फिर उसके शव को झाड़ियों में फैंक दिया.
.
Tags: Barmer news, Crime News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 12:43 IST






