Gold-Silver Price Today: रांची सर्राफ़ा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली, जानें आज के रेट


शिखा श्रेया/रांची. सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. इनके दाम में गिरावट देखी जा रही है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में बुधवार 21 जून को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 56,350 रुपये एवं 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 59,170 रुपये में बेचा जा रहा है. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,600 रुपये के भाव से बेची जा रही है.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी है. प्रति किलो चांदी के दर में बुधवार को 400 रुपए की गिरावट आई है जिसके बाद यह 78,600 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही है. वहीं, मंगलवार की शाम तक रांची सर्राफा बाजार में चांदी 79,000 रुपये प्रति किलो बेची गई थी.

सोना के भाव में 100 रुपये आई कमी 

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में 100 रुपये की कमी आई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम मंगलवार की शाम 56,450 रुपये में बिका था. बुधवार को इसकी कीमत 56,350 रुपए तय की गई है. वहीं, मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,270 रुपए के भाव से बेचा गया था. बुधवार को इसकी कीमत 59,170 रुपये तय की गयी है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

यदि आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो क्वालिटी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

Tags: Gold Price Today, Jharkhand news, Local18, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More