न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख अमेरिकी हस्तियों से मुलाकात की, जिसमें टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क भी शामिल थे. मस्क ने कहा कि भारत में किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में अधिक संभावनाएं हैं और वह इसके भविष्य को लेकर अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हैं.
मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि ट्विटर, जिस सोशल मीडिया दिग्गज के वह मालिक हैं, के पास स्थानीय सरकार के आदेशों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और अगर कंपनी ऐसा करती है तो यह लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग साइट बंद हो जाएगी. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ रहे जैक डोर्सी द्वारा हाल ही में भारत सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर टेस्ला के सीईओ ने यह बात कही.
मस्क ने कहा, ‘इस मामले में सबसे बेहतर हम जो कर सकते हैं वह यह कि कंपनी को किसी भी देश में उसके कानूनों का पालन करना है. उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए इससे अधिक करना संभव नहीं है.’ मस्क ने कहा, ‘विभिन्न सरकारों के लिए अलग-अलग नियम और कानून हैं एवं हम कोशिस करेंगे कि उस संबंधित देश के कानून के तहत वहां के लोगों को सबसे अधिक बोलने की आजादी दी जा सके.’
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 08:52 IST






