High Paying Jobs Earn Rs 1.2 Lakh Per Day For Horsehair Braiding Strange Work Can Make You Crorepati in 3 months – News18 हिंदी


हाइलाइट्स

बहुत से देशों में अच्‍छे घोड़े पालना गर्व की बात होती है.
हॉर्स शोज के लिए इनको खूब सजाया-संवारा जाता है.
इसीलिए घोड़े के बाल काटने वालों की खूब मांग है.

नई दिल्‍ली. अगर आप लाखों रुपये कमाना चाहते हैं तो दुनिया में कई तरह की नौकरियां हैं. कुछ में डेस्क पर बैठकर काम करना होता है तो कुछ में फील्ड वर्क होता है. वहीं, कुछ नौकरियां काफी अजीब होती हैं. हालांकि, कुछ अजीबो-गरीब नौकरियों के जरिए लोगों ने मौसम मोटा पैसा भी कमाया. आपने भी शायद कई अजीबोगरीब नौकरियों के बारे में सुना होगा. ऐसी एक नौकरी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिसमें सिर्फ बाल काटने के आप लाखों रुपये मिलते हैं.

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, दुबई, सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत जैसे देशों में प्रोफेशनल हॉर्स ग्रूमर्स की भारी डिमांड है. घोड़ों को खूबसूरत बनाने के लिए उनके बालों को करीने से काटा जाता है. यह काम हर कोई नहीं करता. हॉर्स हेयर ड्रेसर का काम करने वालों की काफी कमी है. यही कारण है कि कुछ देशों में एक घोड़े के बाल काटने के ही 150 डॉलर प्रति घंटे के मिल जाते हैं. एक घोड़े के बालों को काटने और उन्‍हें कोई शानदार लुक देने में एक घंटा ही लगता है. ट्रेंड हेयर ड्रेसर दिन में 10 घोड़ों के बाल काट देता है. इस तरह वह एक दिन में 1.20 लाख रुपये तक कमा लेता है.

ये भी पढ़ें-  Virat Kohli Net worth: क्रिकेट से 4 गुना ज्‍यादा पैसा कहीं और से कमा रहे कोहली, 9 करोड़ की 1 इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट

क्‍यों हैं इतना पैसा?
बहुत से देशों में अच्‍छे घोड़े पालना गर्व की बात होती है. दुबई, सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत सहित कई देशों में घुड़दौड़ और हॉर्स शोज खूब होते हैं. हॉर्स शोज में घोड़े की कद-काठी और ताकत के साथ ही उसकी खूबसूरती भी उसे जिताने में बहुत मायने रखती है. इसलिए घोड़ों को सजाया संवारा जाता है. घोड़े के बालों को भी खूबसूरत शेप दी जाती है, खासकर पूंछ और गर्दन के बालों को. करीने से काटे गए बाल घोड़े की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. इसलिए ट्रेंड हॉर्स हेयर ड्रेसर लाखों रुपये रोज कमा लेते हैं.

Tags: Business news in hindi, Employees salary, Jobs, Jobs news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More