
प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुर. यूपी के मुजफ्फरपुर में शराब के धंधेबाज रोजाना नए-नए तरीके इजाद कर शराब सप्लाई कर रहें हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो बेहद चौँकाने वाला है. मुजफ्फरपुर में अब कॉलेज के छात्र कॉलेज के नाम पर बैग में किताब की जगह शराब रखकर उसका सप्लाई कर रहें हैं. वहीं, इस काम के लिए उन्हें मासिक सैलरी भी दी जा रही है. मुजफ्फरपुर उत्पाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे 4 छात्रों को गिरफ़्तार किया है. सभी युवको के बैग में शराब भरी हुई थी, उनसे पूछताछ की जा रही है.
मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. लगातार सूचना मिल रही थी की मुजफ्फरपुर से कुछ युवक शराब की खेप लेकर दरभंगा जा रहे है.
इसके बाद से टीम बनाकर बस की जांच की गई. इसमें 4 युवक पकड़े गए. सभी कुढ़नी इलाके के है. इनमे एक नाबालिग भी है. दो युवक साइंस के छात्र हैं, जबकि, दो ने पढ़ाई छोड़ दी है. चारों के पास चार बैग थी. बैग को खुलवाया गया. इसमें शराब रखी थी. शराब 4 कार्टन थी. सभी टेट्रा पैक थी. सभी को जब्त कर लिया गया है. इन सभी से पूछताछ की गई है. पूछताछ में सभी ने एक कारोबारी का नाम बताया हैं. कारोबारी कुढ़नी इलाके का रहने वाला है.
सभी ने बताया की 12 सौ रुपए प्रतिदिन और प्रति खेप मिलती है. जबकि, 10 से 18 हजार का महीना भी दिया जाता है. पैसे की लालच में ये लोग शराब सप्लाई करते है. वे सब कुढ़नी से बस पकड़ते है. वहा से दरभंगा जाते है. इसके लिए 400 रुपये अलग से भाड़ा भी दिया जाता है. वे लोग जब दरभंगा पहुंचते है तो एक तस्कर आता है. इससे पहले मोबाइल पर बातचीत हुई रहती थी. वे ठिकाने पर ले जाते है. वहां बैग से शराब ले लेते है. फिर, ये लोग बड़े आराम से दरभंगा से वापस आ जाते है.
.
Tags: Bihar Liquor Smuggling, UP police
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 08:19 IST






