International Yoga Day 2023: पीएम मोदी ने योग को बताया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का विस्तार


न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को योग के विस्तार को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का विस्तार बताते हुए कहा कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अनपाने और अंगीकार करने वाली परंपराओं को पोषित किया है. न्यूयॉर्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के मौके पर देशवासियों के साथ साझा किए गए अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘Ocean Ring of Yoga’ ने और विशेष बना दिया है। Ocean Ring of Yoga का आइडिया योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंधों पर आधारित है.”

उन्होंने कहा, “हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि ‘युज्यते अनेन इति योग’ अर्थात जो जोड़ता है वो योग है. इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है. योग के विस्तार का अर्थ है- ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावाना का विस्तार.”

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘योग हमारी अंतरदृष्टि को विस्तार देता है, योग हमें उस चेतना से जोड़ता है जो हमें जीव मात्र की एकता का एहसास कराती है, जो हमें प्राणी मात्र से प्रेम का आधार देती है इसलिए हमें योग के जरिए हमारे अंतरविरोधों को खत्म करना है, हमें योग के जरिए हमारे गतिरोधों और प्रतिरोधों को भी खत्म करना हैं.’

Tags: International Yoga Day, Narendra modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More