शौक पूरा करने अपने ही घर को बना दिया बगीचा, कमरे से छत तक लगा दिए 400 किस्मों के पौधे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अर्पित बड़कुल/दमोह: समाज में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने सोच विचार और रहन- सहन से अलग होता है, चाहे वह काम काज को लेकर हो या फिर शौकिया अंदाज़ को लेकर. दमोह में भी एक ऐसी महिला है जिन्होंने अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ नया तरीका अपनाया है. हम आज बात कर रहे है दमोह शहर में स्थित श्रीवास्तव कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका तिवारी की जिन्होंने अपने खुद के रहने के लिए तैयार किए आशियाने को ही बगीचा बना दिया.

घर पर लगाए 400 पौधे
प्रियंका ने बताया कि उन्हें पेड़- पौधों से इतना लगाव है कि उन्होंने अपने पूरे घर को ही पॉलीहाउस के रूप में विकसित कर दिया. बिल्डिंग के फस्ट फ्लोर से लेकर ऊपर छत तक पूरा घर हरे भरे पेड़ पौधों से सजा है. जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है साथ ही इससे घर के प्रत्येक मेम्बर को स्वच्छ ऑक्सीजन भी मिलती है.

400 किस्मों के लगाए गए पेड़
पेड़ पौधों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगाव और समर्पण भाव रखने वाली प्रियंका तिवारी ने News 18 से खास बातचीत के दौरान बताया कि बचपन से ही उन्हें पेड़ पौधे लगाने का शौक था. भगवान धरती पर भेजने से पहले किसी न किसी को एक हुनर जरूर देता ताकि धरती पर आप सभी से भिन्न रहे बस ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि मुझे खुद से ज्यादा पर्यावरण से प्यार है. मेरे घर में ज्यादा जगह नहीं होने की वजह से मेरे पति और बच्चो ने साथ मिलकर घर और बालकनी में ही करीब 400 किस्मों के पेड़ पौधों का बगीचा तैयार किया है. जिसमें फूल, फल, सजावटी पौधे और औषधीय पौधे भी शामिल हैं.

परिवार के सदस्य भी करते हैं हेल्प
पूरे जिले में यह पहला ऐसा घर जो स्वच्छ ऑक्सीजन तो दे ही रहा है इसके अलावा पूरी कॉलोनी में चर्चा और आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है. प्रियंका तिवारी ने बताया कि वो करीब चार सालो से फूलो के पौधेलगा रहीं है, जो अब उनको एक अलग पहचान दे रहे है. पेड़ पौधों की देखरेख निराई- गुड़ाई के साथ – साथ इन्हें नियमित रूप से पानी देने में परिवार के सदस्य और बच्चों के अलावा उनके पति का विशेष योगदान रहता और कभी आउट ऑफ स्टेशन जाना पड़े तो दूसरे लोगों से भी सहयोग मिल जाता है.

Tags: Damoh News, Local18, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें