
अभिनव कुमार/दरभंगा. जेईई एडवांस में कई बच्चों ने कमाल किया है. पर जिले के एक बच्चे ने खुद पढ़कर अच्छा रैंक हासिल किया है. इसके बाद इसकी चर्चा खूब है. इनका नाम है प्रियांशु कुमार. प्रियांशु ने सेल्फ स्टडी कर इस कठिन परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. प्रियांशु को AIR 3863 रैंक हासिल हुई है. इनकी इस सफलता से पूरा परिवार खुश है. आइए जानते हैं इनकी सफलता का राज.
इंस्टीट्यूट आपको रास्ता दिखा सकता है…
प्रियांशु कुमार बताते हैं की क्लास सेवंथ से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी. सेल्फी स्टडी के माध्यम से लगातार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने को लेकर के मेहनत जारी रहाहै. प्रियांशु कुमार आगे बताते हैं कि इंस्टीट्यूट आपको रास्ता दिखा सकता है, लेकिन चलना आपको खुद पड़ेगा. उसके लिए बेहतर है कि आप ज्यादा से ज्यादा सल्फर स्टडी करें.
हालांकि फैमिली सपोर्ट भी होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इससे आपका मनोबल काफी बूस्ट रहता है. गौरतलब है कि प्रियांशु की मां हाउसवाइफ है. वहीं पिता भरत राय एएसआई के पद पर कार्यरत हैं. प्रियांशु के माता-पिता बतलाते हैं कि बचपन से ही प्रियांशु पढ़ाई के प्रति काफी सजग रहा है.
परिवार का कभी नहीं रहा प्रेशर
प्रियांशु ने बताया कि जब कभी निराशा हाथ लगी है तो फैमिली सपोर्ट बहुत ही ज्यादा मेरे साथ रहा है. घर वाले हमेशा से यह कहते रहे कि तुम्हारी जो इच्छा हो वह करो. इस बार नहीं निकला या इस बार अच्छा रिजल्ट नहीं आया तो अगली बार आ जाएगा. मतलब है फैमिली प्रेसर कभी नहीं रहा है. हमेशा सपोर्टेड फैमिली रहे हैं. और आज एडवांस में ऑल इंडिया रैंक जनरल केटेगरी में 3863 मुझे प्राप्त हुआ है. अब कॉलेज का चयन करना है. अभी फिलहाल वह डिसाइड कर रहे हैं कि आगे कौन कॉलेज से पढ़ाई करनी है.






