VIDEO: प्रेशर को झेल नहीं पाए ग्रीन, रॉबिन्सन की करामाती गेंद पर कुछ यूं बिखरा स्टंप

हाइलाइट्स

प्रेशर को झेल नहीं पाए कैमरून ग्रीन
रॉबिन्सन की करामाती गेंद पर कुछ यूं बिखरा स्टंप

नई दिल्ली. बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. अच्छे लय में नजर आ रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) आउट होकर पवेलियन चलते बने हैं. ग्रीन को पवेलियन का रास्ता इंग्लैंड के होनहार तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने बोल्ड करते हुए दिखाया है. ग्रीन के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, टीम के छह बल्लेबाज आउट हो गए हैं और कंगारू टीम को अब भी जीत के लिए 72 रन की दरकार है. मेहमान टीम के हाथ में फिलहाल चार विकेट शेष हैं, लेकिन ये सभी खिलाड़ी निचले क्रम के  पुछल्ले बल्लेबाज हैं. इनमे कैरी को छोड़ दें तो शेष बचे तीन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का बहुत ही कम अनुभव है.

Tags: Ashes, Cameron Green, England vs Australia, Ollie Robinson

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More