Identify: कभी चलानी पड़ी टैक्सी, कभी होटल में किया काम, आज बॉलीवुड का है सुपरस्टार, इस मासूम बच्चे को पहचाना?

नई दिल्ली. एक्टिगं की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए करोड़ों लोग आते हैं. लेकिन चुनिंदा लोगों को ही ये मुकाम हासिल हो पाता है. कुछ लोगों को एक्टिंग में चांस मिल भी जाता है तो खुद को बनाए रखना और हिट लिस्ट में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. ऐसा ही एक सपना लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा भी इंडस्ट्री से जुड़ा. कड़े संघर्ष के बाद आज ये बच्चा टॉप स्टार्स की लिस्ट में जगह बना चुका है.

फोटो में नजर आ रहे इस बच्चे ने मेलबर्न में पढ़ाई के दौरान भी काफी संघर्ष किया था. अपनी गुजारे के लिए इस बच्चे ने अपने करियर में टैक्सी ड्राइवर से लेकर वेटर तक का काम किया है. इतना ही नहीं, बचपन में पेरेंट्स के अलग होने का दर्द भी सहा है. दादी के साथ ही बचपन गुजरा लेकिन कभी जिंदगी को लेकर निराश नहीं हुआ. उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा हो कि ये बच्चा आगे चलकर खभी इंडस्ट्री में इतना नाम कमाएगा और हिट लिस्ट वाले स्टार की लिस्ट में शामिल होगा. बॉलीवुड में खासतौर पर इस बच्चे का पुलिसवाला किरदार तो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. अगर अब आप इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं, तो चलिए हम बताते हैं कि ये बच्चा कौन हैं?

अनिल कपूर क्यों छूते थे इस को स्टार के पैर? अवॉर्ड फंक्शन में किया था खुलासा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

किरदारों में डालते देते हैं जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा है. ये फोटो रणदीप के बचपन की है. एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘मानसून वेडिंग’ से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जिस्म 2’, ‘किक’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम’, ‘सरबजीत’ और ‘कॉकटेल’ जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई. रणदीप अपने किरदारों में जान फूंक देते हैं. खासतौर पर फिल्म ‘सरबजीत’में निभाया उनका किरदार तो लोगों के जहन में बस गया है.

कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका नाम
रणदीप हुड्डा इंडस्ट्री के हैंडसम हंक स्टार हैं. उनका नाम इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसेस संग जोड़ा जा चुका है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम सुष्मिता सेन का है. काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था. इसके बाद 2-3 साल उन्होंने नीतू चंद्रा को डेट किया. इसके अलावा उनका नाम अदिति राव हैदरी, चित्रांगदा सिंह और लीजा हेडन के साथ भी जोड़ा जा चुका है. हाल ही में एक्टर इंस्पेक्टर अविनाश’ वेब सीरीज में भी नजर आए थे. इस सीरीज में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी. ये सरीजी हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Randeep hooda, Sushmita sen

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More