IRCTC News : वैष्णो देवी का बना रहे हैं प्लान तो जानें IRCTC की यह योजना, उत्तर भारत की भी हो जाएगी यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. इकराम/धनबाद. भारत दर्शन के तहत आईआरसीटीसी तीर्थ यात्रियों के लिए धनबाद के रास्ते विशेष ट्रेन चलाने जा रही है. इसके माध्यम से वैष्णो देवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत की यात्रा करायी जाएगी. पहली ट्रेन 11 अगस्त को कोलकाता से खुलेगी और विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराती हुई 21 अगस्त को यह कोलकाता लौटेगी. धनबाद रेल मंडल अंतर्गत आईआरसीटीसी के एरिया मैनेजर प्रवीष शर्मा ने इसकी जानकारी दी.

रवानगी में यह विशेष ट्रेन खड़गपुर, मिदनापुर, बाकुड़ा, पुरलिया, रांची, बोकारों स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गया, सासाराम, डीडीयू स्टेशनों पर रुकेगी. फिर यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी, अमृतसर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का भ्रमण-दर्शन करा वापस आएगी. यह पूरी यात्रा 10 दिनों और 11 रातों की होगी. इस विशेष ट्रेन में तीन श्रेणियां इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट है.

17,700 रुपए है स्लीपर का किराया
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इकोनॉमी में स्‍लीपर श्रेणी का किराया प्रति व्यक्ति 17,700 रुपए, स्टैंडर्ड में थर्ड एसी का किराया, 27,400 रुपए और कम्फर्ट श्रेणी के तहत थर्ड एसी में 30,300 रुपए है. किराए में शुद्ध शाकाहारी भोजन और नाश्ते के साथ एसी और नॉनएसी होटलों में ठहरने, तीर्थ-पर्यटन स्थलों तक जाने-आने का खर्च भी शामिल है.

वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं जानकारी
वहीं, इकोनॉमी में स्‍लीपर श्रेणी का किराया प्रति व्यक्ति 20650 रू और थर्ड एसी का किराया 30960 रू है. इसमें भी वह सभी सुविधा मिलेगी जो 11 अगस्त से शुरू हो रही यात्रा में दी जा रही है. उन्होंने बताया यात्री किसी भी तरह की जानकारी आईआरसीटीसी की बेबसाईट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. अधिकृत एजेंसी से टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. इस यात्रा की सीट लिमिटेड हैं. यात्री पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर इसका लाभ उठा सकते हैं.

बता दें कि 20 अक्टूबर को एक दूसरी ट्रेन चलायी जाएगी जिसमें अजमेर जैसलमेर, आबूरोड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर की यात्रा कराएगी.

Tags: Dhanbad news, Jharkhand news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें