
अनमोल कुमार/मुजफ्फरनगर. अगर हम भारत में अंजीर की खेती की बात करें तो अंजीर की खेती करने वाले प्रमुख राज्यों में से महाराष्ट्र का पहला स्थान है. क्योंकि महाराष्ट्र में अंजीर की खेती को व्यापारिक दृष्टि से किया जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसने प्राकृतिक ढंग से उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में अंजीर को उगाया है.
यह व्यक्ति जनपद मुजफ्फरनगर के बरवाला का रहने वाला है जिसका नाम योगेश बालियान है. योगेश बालियान के द्वारा करीब 2 वर्षों से अंजीर की खेती की जा रही है जो बिल्कुल प्राकृतिक तरह से अंजीर को उगाकर बाजार में बेच रहे है.
न्यूज़ 18 लोकल की टीम को अधिक जानकारी देते हुए किसान योगेश बालियान ने बताया कि आज के इस डिजिटल जमाने में कुछ लोगों के द्वारा रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक दवाइयां, स्प्रे, केमिकल्स आदि चीजों का इस्तेमाल अपनी खेती में कर रहे हैं. जब कि यह कीटनाशक दवाइयां एवं केमिकल्स व्यक्ति के शरीर के लिए हानिकारक है. जिससे लोगों को कैंसर जैसी अनेकों बीमारीयो का सामना करना पड़ रहा है.
इन्हीं बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए मेरे द्वारा प्राकृतिक खेती की जा रही है क्योंकि प्राकृतिक खेती से किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता है. बल्कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई साग, सब्जी, फल, गन्ना इत्यादि सभी चीजें व्यक्ति के शरीर के लिए लाभदायक होती है.
किस-किस चीज की करते हैं प्राकृतिक खेती
योगेश बालियान ने बताया कि मेरे द्वारा 7 सालों से प्राकृतिक खेती की जा रही है. मेरे पास 3 एकड़ जमीन है जिसमें में प्राकृतिक तरीके से ही गन्ने सहित आम, अमरूद, अनार, व अंजीर की खेती कर रहा हूं. फलों के साथ-साथ मेरे द्वारा फूलों को भी उगाया जा रहा है. मेरे द्वारा फूलों को उगाने के लिए भी किसी भी प्रकार का केमिकल या कीटनाशक दवाई स्प्रे नहीं किया जाता. बल्कि मेरे द्वारा प्राकृतिक तरीके से ही फूलों को उगाने का काम किया जा रहा है.
कितने रुपए में बिकती है अंजीर
योगेश बालियान ने बताया कि अंजीर एक ऐसा फल है जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है. अंजीर लीवर से संबंधित सभी बीमारियों को भी खत्म करती है. मेरे द्वारा प्राकृतिक तरीके से उगाई गई अंजीर का मूल्य मात्र 200 रूपए किलो रखा गया है और मैं बाजार में अंजीर को 200 रूपए किलो ही बेचता हूं
.
Tags: Local18, Muzaffarnagar news, UP news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 21:55 IST






