बिपरजॉय का असर! भोपाल में हुई तेज बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विनय अग्निहोत्री/भोपाल : बिपरजॉय का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है. मंगलवार को राजधानी भोपाल में जमकर बारिश हुई. पिछले कुछ दिनों से यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था, लेकिन आज हुई भारी बारिश ने लोगों को ठंडी राहत दी है. करीब एक महीने के बाद भोपाल में तेज बारिश देखने को मिली.

कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे का कहना है कि अरब सागर की खाड़ी से उठे तूफान बिपरजॉय का असर मध्यप्रदेश पर भी दिख रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में है. यहां 19 से 21 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है. बुधवार को ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

22 जून को हो सकती है विदिशा में भारी बारिश
विदिशा और रायसेन में 21 जून को हैवी रेन का अलर्ट है. राजधानी भोपाल में 21 जून को भी तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि 22 जून को हल्की बारिश हो सकती है. 23 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. मंगलवार को भोपाल में डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. आपको बता दें कि प्रदेश के जिन हिस्सों में आज बारिश देखने को मिली उनमें अशोकनगर के ईसागढ़, सीहोर के भैंरुदा, सागर, नीमच, इंदौर, जबलपुर, मुरैना और खंडवा शामिल है.

इधर, नरसिंहपुर, सीधी और रीवा में तेज गर्मी का असर रहा. मौसम विभाग ने ग्वालियर, शिवपुरी समेत 8 जिलों में 24 घंटे के भीतर 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है. राजस्थान से सटे रतलाम, नीमच, मंदसौर, राजगढ़ में भी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में अभी कुछ दिन और बारिश का असररहेगा. कुछ जिलों को भारी भरकम आंधी तूफान का सामना करना पड़ सकता है.

Tags: Bhopal news, Local18, Mp news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें