
जसपाल/फतेहाबाद. हरियाणा सरकार के प्रयासों और किसानों की बागवानी से बढ़ती आमदनी देख आज ज्यादातर किसान परंपरागत खेती को छोड़ बागवानी या आधुनिक खेती का रुख कर रहे हैं. ऐसे ही एक किसान है फतेहाबाद के गांव बोदावाली में मनोज हुड्डा. जो आज बागवानी से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं.
मनोज ने पानी की कमी के चलते पारंपरिक खेती को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद उन्होंने अपनी 13 एकड़ जमीन में फलों के बाग लगाए. बागवानी से मनोज लाखों का मुनाफा कमा रहा है.मनोज ने अमरूद, आडू और माल्टा के बाग लगाए हैं.जलस्तर कम होने के चलते उन्हें नहरी पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता था. नहर का पानी फसलों के लिए पूरा नहीं हो पता था. जिसके बाद मनोज ने फतेहाबाद उधान विभाग के कार्यालय में संपर्क किया और पारंपरिक खेती को छोड़कर अपने खेतों में बाग लगाने का निर्णय लिया. जिसके बाद मनोज ने 7 एकड़ में अमरुद, 2 एकड़ में आलू और 4 एकड़ में माल्टा के बाद लगाए हैं. जिसको लेकर उधान विभाग ने उसे अच्छी खासी सब्सिडी भी दी. वहीं जिस टैंक से अब खेतो में सिंचाई की जाती है उसपर भी 100% सब्सिडी दी गई है.
सरकार भी करती है मदद
वहीं, इस संबंध में फतेहाबाद उधान विभाग के डीएचओ श्रवण कुमार ने बताया कि मनोज हुड्डा के द्वारा अपने खेतों में बाग लगाने के लिए आवेदन किया गया था. जिसके बाद उन्होंने बाग का निरीक्षण किया और मनोज हुड्डा को सरकारी स्कीम के तहत सब्सिडी दी गई. उन्होंने बताया कि मनोज के द्वारा तीन प्रकार के फलों के बाग लगाए गए हैं और अब वह लगातार इसको लेकर मुनाफा कमा रहे हैं. श्रवण कुमार ने बताया कि कोई भी किसान जिसके इलाके में पानी की कमी है,वह उनसे संपर्क कर सकता है। अपने इलाके में बाग लगा सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 21:55 IST






