1994 से 1998 तक… इन 5 फिल्मों का रहा था बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, आज भी देखने बैठ जाएं तो नहीं करेगा उठने का दिल

5 Tremendous Bollywood Films: आज हम आपके लिए साल 1994 से 1998 के बीच की 5 जबरदस्त फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये पांचों फिल्में इस दौरान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थीं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.

01

नई दिल्ली. 90 के दशक में सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में हमें देखने को मिली थीं. इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के तीनों खान… सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) का ही दबदबा था. आज हम आपको 1994 से 1998 तक की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

02

हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun): 5 अगस्त 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी. इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार साल 1994 की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

03

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge): 20 अक्टूबर 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट हुए थे. रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. साल 1995 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

04

राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani): 11 नवंबर 1996 में आई आमिर खान और करिश्मा कपूर की इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. लोगों की इस फिल्म की कहानी और फिल्म के सारे गाने काफी पसंद आए थे. रिलीज के साथ यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई थी. साल 1996 की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

05

बॉर्डर (Border): 13 जून 1997 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो लोग अपने इमोशन पर काबू नहीं कर पा रहे थे. इस फिल्म को देखने वाला हर एक इंसान भावुक हो गया था. पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के बीच जंग पर आधारित इस फिल्म पर दर्शकों ने जमकर अपना प्यार लुटाया था. साल 1997 में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की सूचि में नंबर 1 पर रही थी. रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

06

कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai): 10 अक्टूबर 1998 में आई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह साल 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इस के सारे गाने भी सुपरहिट हुए थे और फिल्म पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया था.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More