03

नासा के एयरक्राफ्ट जूनो ने 30 सितंबर 2020 को 31वीं उड़ान के दौरान बृहस्पति पर बिजली चमकने की घटना को कैद किया था. नासा के मुताबिक, साइंटिस्ट गिल ने जब ये तस्वीर ली, तब जूनो 32 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर था. स्पेसक्राफ्ट जूनो तस्वीर लेने के दौरान करीब 78 डिग्री के अंक्षाश पर था. उस समय जूनो बृहस्पति के काफी नजदीक पहुंच गया था. वैज्ञानिकों का कहना है कि जूनो से मिले डाटा के मुताबिक बृहस्पति और पृथ्वी पर बिजली चमकने की प्रक्रिया एक जैसी है. (File Photo)
Author: Jagran Times
Post Views: 35






