अब सड़क निर्माण में आम जनता भी दे सकती है सुझाव, एनएचएआई ने की यह व्‍यवस्‍था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एनएचएआई के वेब पोर्टल https://ksp.nhai.org/kb/ दे सकते हैं आइडिया
अपलोड की गई जानकारी की समीक्षा एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा की जाएगी

नई दिल्‍ली. सड़क निर्माण में अब आम जनता भी सुझाव दे सकती है. नई व्‍यवस्‍था के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नॉलेज और नए आइडिया को साझा करने के लिए एक ‘नॉलेज शेयरिंग’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. एनएचएआई की यह वेबसाइट उन लोगों के लिए महत्‍वपूर्ण है जो सड़क डिजाइन, निर्माण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण स्थिरता और संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों से जुड़े ज्ञान और जानकारी को साझा करना चाहते हैं. यह प्‍लेटफार्म विश्‍वभर से अच्छे आइडिया को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

लोग अपने आइडिया को वीडियो क्लिप, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा पीडीएफ फाइलों के रूप में एनएचएआई वेब पोर्टल https://ksp.nhai.org/kb/ पर अपलोड कर सकते हैं. इस और लागू करने के लिए का प्रयास किया जाएगा.

नए आइडिया तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की सहायता से एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को तेजी से विकसित कर रहा है. अत्याधुनिक सुरंगों, आधुनिक पुलों, वन्यजीव गलियारों और एक्सप्रेसवे के विकास के साथ, राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास के लिए व्यापक भागीदारी होना महत्वपूर्ण है.

Tags: National Highways Authority of India, NHAI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें