खुशखबरी! जानिए नए मंदिर में कब कर सकेंगे रामलला के दर्शन, PM मोदी को भेजा निमंत्रण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या.अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है. राम भक्तों के मन में यह इच्छा है कि वह दिन कब आएगा, जब हम अपने प्रभु का दर्शन उनके भव्य मंदिर में करेंगे. अयोध्या में तीव्र गति के साथ भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है. मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में राम भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

भक्त अपने आराध्य के मंदिर अस्थाई मंदिर में कर रहे हैं. इसी बीच राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है. भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने एक निजी टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान राम मंदिर से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है, जिसे जानकर राम भक्त उत्साहित हैं.

पीएम को भेजा निमंत्रण
नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, 15 जनवरी 2024 से लेकर 24 जनवरी 2024 के बीच में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इस दौरान विराजमान होने से पहले 7 से 10 दिन तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वहीं 24 से 25 जनवरी को राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन भव्य मंदिर में कर सकेंगे. इतना ही नहीं, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है.

स्वर्ण जड़ित होगा भगवान राम का भव्य मंदिर
अयोध्या में बन रहा भगवान राम का मंदिर स्वर्ण जड़ित भी होगा. निधि समर्पण अभियान के दौरान पूरे देश में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक अभियान चलाया था, जिसमें राम भक्तों ने दिल खोलकर रामलला को दान दिए थे. कई अरब रुपए के साथ राम भक्तों ने रामलला को लगभग 4 कुंटल चांदी और 4 से 5 किलो सोना भी दान दिया था. रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की मानें तो ट्रस्ट भगवान राम की गर्भगृह के द्वार को संचालित करने का प्लान भी बना रहा है.

Tags: Ayodhya News, Ayodhya ram mandir, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें