
हाइलाइट्स
घर पर बड़ी आसानी से आप शाॅवर के प्रेशर को ठीक कर सकते हैं.
आप घर पर मौजूूद चीजोंं से इसे साफ करने के लिए सॉल्यूशन बनाएं.
How To Clean Shower Head: गर्मी के मौसम में शाॅवर में नहाने का मजा ही कुछ और है. लेकिन सारा मजा गायब हो जाता है जब शाॅवर से पानी काफी कम आने लगता है. ऐसे में प्लंबर को बुलाने पर काफी खर्च होता है और कई बार तो ये समस्या बार-बार हमें परेशान करने लगती है. लेकिन अगर आप इस समस्या का घर पर ही निदान करना चाहते हैं तो हम लाए हैं एक कमाल की ट्रिक, जिसकी मदद से आप आसानी से शाॅवर हेड या हैंड शाॅवर जेट को साफ कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे करने का तरीका.
शाॅवर हेड को साफ करने के लिए सामग्री
–एक पॉलीथिन
–बेकिंग सोडा
–नींबू
–ईनो
–सफेद सिरका
–रबर बैंड या धागा
–पुराना ब्रश
इस तरह करें शाॅवर हेड की सफाई
बनाएं सॉल्यूशन
सबसे पहले एक मग लें और इसमें एक ग्लास पानी भर लें. अब इसमें 5 से 6 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. अब इसमें एक नींबू निचोड़ लें. फिर ईनो का एक सैशे डालें और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं. अब इसे आप अच्छी तरह से मिला लें. आपका सॉल्यूशन तैयार है.
करें ये काम
अब एक मजबूत पॉलीथिन में यह सॉल्यूशन धीरे धीरे डाल लें. अब एक स्टूल या टेबल की मदद से आप शाॅवर के करीब आ जाएं और हाथों को उठाकर शाॅवर हेड को पॉलीथिन में मौजूद सॉल्यूशन में डुबाते हुए इसे अच्छी तरह से हैंडल पर बांध लें.
करें इंतजार
अब आप करीब आधे घंटे के लिए शॉवर हेड को इसी तरह सॉल्यूशन में डुबोकर रहने दें. अगर आपका हैंड जेट से पानी नहीं आ रहा है तो आप मग में इस सॉल्यूशन को डालें और हैंड शाॅवर के हेड एरिया को इसमें डुबोकर छोड़ दें.
इसे भी पढ़ें: गलत तरीके से तो नहीं उबालते दाल, जान लें पकाने का सही तरीका, हमेशा बनेगी परफेक्ट और टेस्टी
इस तरह करें साफ
अब धीरे से टेबल पर चढकर इस सॉल्यूशन वाले पॉलीथिन को खोलकर निकालें. एक पुराने ब्रश की मदद से शाॅवर हेड में मौजूद छोटे छोटे छेद को अच्छी तरह स्क्रब कर दें. ऐसा करने से यह बिल्कुल क्लीन हो जाएगी. इस तरह आपका शाॅवर हेड बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा और इससे पानी भी प्रेशर में आने लगेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 20:41 IST






