Video: डबल सेंचुरी ठोकने वाला टीम से बाहर, बारिश में भीगकर कर रहा प्रैक्टिस, चयनकर्ता देंगे वेस्टइंडीज दौरे पर मौका?

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है. टीम इंडिया यहां तीनों ही फ़ॉर्मेट में मुकाबले खेलेगी. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे कई खिलाड़ी अपनी जगह बनाने के लिए मेहमत कर रहे हैं. टीम इंडिया के ओपनर ने तो बारिश की परवाह ना करते हुए अपनी प्रैक्टिस की और यह सबकुछ टीम में वापसी करने के लिए ही है.

भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद लगभग एक महीने का आराम मिला है. अगले महीने टीम इंडिया वेस्टइंडीज में टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के इस दौरे की शुरुआत होने जा रही है. इसके बाद 3 वनडे और आखिर में 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर मयंक अग्रवाल काफी दिनों से वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

Tags: India vs west indies, Mayank agarwal

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More