
हाइलाइट्स
सोना 30 रुपये टूटा
चांदी 220 रुपये मजबूत
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 जून, 2023 को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दाम में उछाल देखा गया है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 60,1100 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 73,500 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 30 रुपये घटकर 60,1100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
चांदी के दाम में तेजी
दूसरी ओर चांदी की कीमत 220 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,952 डॉलर प्रति औंस और 23.99 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे.
मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 18:47 IST






