
हजारीबाग. बड़ी खबर झारखंड से है. झारखंड के हजारीबाग में जगन्नाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. घटना हजारीबाग के सिल्वार इलाके की है जहां जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान वज्रपात की घटना हुई है.
इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई है वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया जा रहा है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. अपडेट्स के लिये बने रहें न्यूज 18 के साथ.
इनपुट- सुशांत
.
Tags: Jagannath Rath Yatra, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 18:27 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 24






