36 लगाए 90 करोड़ कमाए, जब शाहिद कपूर खा गए धोखा, हाथ से निकली फिल्म, साउथ एक्टर के खाते में गई हिट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

When Shahid Kapoor rejected big film: मुंबई. फिल्म का हाथ से निकलना और फिर किसी और हीरो का उसे करना आम बात है. लेकिन तब दिल दुखता है जब वह फिल्म कमाल कर जाती है और एक्टर की चांदी हो जाती है. ऐसे जिस एक्टर ने पहले फिल्म के लिए इनकार किया था, उसके पास अफसोस करने के लिए अलावा कुछ नहीं बचता. ऐसा ही कुछ एक दफा शाहिद कपूर के साथ हुआ था. शाहिद ने जो फिल्म ठुकराई वह साउथ के एक बड़े एक्टर की डेब्यू मूवी बन गई. साथ ही उसे बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर भी मिल गया. आइए, बताते हैं कौनसी थी वह फिल्म?

01

साल 2011 12 में शाहिद कपूर का कॅरियर पीक पर चल रहा था. वे डिफरेंट तर​​ह के किरदार निभा रहे थे. ऐसे में उन्हें सोनम कपूर के साथ एक फिल्म का प्रस्ताव मिला था लेकिन वे यह फिल्म नहीं कर सके. इसके बाद फिल्म के लिए साउथ के एक बड़े एक्टर को अप्रोच किया गया.

02

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है ‘रांझणा’. फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया था और यह 21 जून 2013 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म के लिए शाहिद से बातचीत की गई थी. लेकिन प्रभुदेवा की फिल्म ‘आर. राजकुमार’ के कारण वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके.

03

जब शाहिद के साथ नहीं बनी तो राय ने फिल्म के लिए साउथ एक्टर धनुष को लेने का मन बनाया. धनुष को स्टोरीलाइन पसंद आई और यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू मूवी बन गई.

04

वाराणसी के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में धनुष के अपोजिट सोनम कपूर थीं. इसके अलावा फिल्म में अभय देओल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अयूब भी अहम रोल में थे. फिल्म में धनुष और सोनम की कैमिस्ट्री को खासा पसंद किया था.

05

धनुष के लिए यह बॉलीवुड में डेब्यू मूवी थी लेकिन वे इससे पहले साउथ की 25 फिल्में कर चुके थे. धनुष के लिए फिल्म में हिंदी डायलॉग डिलीवरी मुश्किल थी और इसके लिए उन्होंने हिंदी की कोचिंग ली थी.

06

धनुष के लिए यह फिल्म लकी साबित हुई और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला. फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी धनुष को मिला. बता दें कि यह फिल्म सिर्फ 36 करोड़ के बजट में बनी थी और इसके 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें