
जुगल कलाल/ डूंगरपुर. राजस्थान के डूंगरपुर शहर में नगरपरिषद के पॉलीथिन मुक्त अभियान को साकार करने में नगरपरिषद की सह संस्था उन्नति सिलाई केंद्र की महिलाएं जुटी हुई है. केंद्र की महिलाओं द्वारा रोजाना एक हजार कपडे़ की थैलियां बनाई जा रही हैु और इन थैलियों को शहर में व्यापारियों को दिया जा रहा है. कपडे़ की थैलियां बनाकर ये महिलाएं शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के साथ स्वरोजगार के सपने को भी साकार कर रही हैं.
एक दिन में बना रही हैं एक हजार थैलियां
डूंगरपुर शहर की कुछ नारियों ने शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने की ठान ली है. नगरपरिषद की सहसंस्था उन्नति सिलाई केंद्र महिलाओं का एक केंद्र है जो डूंगरपुर नगरपरिषद के ‘पॉलीथिन मुक्त शहर’ अभियान को सफल बनाने में लगी हुई है. शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए कपड़ों की थैलियां बना रही है. केंद्र की महिलाएं वर्तमान में एक दिन में 1 हजार थैलियां बना रही है.
डूंगरपुर नगरपरिषद की ओर से केंद्र को सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई गई है और इसके बाद से ये महिलाएं कपड़ों की थैलियां बना रही है. केंद्र से जुड़ी 25 से अधिक महिलाएं इस कार्य से जुड़ी हुई है जो कपड़ों की कटिंग, थैली का हैंडल बनाना सहित थैली बनाने का कार्य कर रही हैं और यही महिलाएं व्यापारियों की मांग पर उन्हें कपड़ों की थैली उपलब्ध कराकर शहर को पॉलीथिन मुक्त अभियान को नगरपरिषद का सहयोग कर रही है.
20 से 25 महिला को मिला रहा है रोजगार
उन्नति सेवा सस्थान की नीलम श्रीमाली ने बताया कि, यहां पर 20 से 25 महिलाएं काम करते हुए थैलियां बना रही हैं. रोजाना तैयार थैलियां मार्केट में सप्लाई हो जाती है और इससे पॉलीथिन मुक्त डूंगरपुर अभियान में सहयोग भी हो रहा है और इससे पॉलीथिन उपयोग नहीं हो रहा है और केवल कपड़ो की थैलियां ही यूज हो रही हैं और इससे घर चलाने में भी सहायता मिल रही है.
स्वच्छता सर्वेक्षण मिलते हैं पॉलिथीन मुक्त शहर के नंबर
डूंगरपुर शहर 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ शहर है. स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में पोलीथिन मुक्त शहर के भी नम्बर निर्धारित हैं. इसके लिए नगरपरिषद के सहयोग से शहर की 35 महिलाओं का सिलाई केंद्र चल रहा है जहां पर प्रतिदिन एक हजार कपड़ो की थैलियां तैयार की जा रही है जो बाजार में वितरित की जा रही है. इससे महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है और शहर पॉलीथिन मुक्त भी होगा.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 18:06 IST






