60 रन नहीं बना पाई पाकिस्तान की पूरी टीम, इमर्जिंग Asia Cup में हुई गजब बेइज्जती, टूर्नामेंट से पत्ता हुआ साफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एसीसी महिला इमर्जिंग एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले में बेहद शर्मनाक हार मिली है. हांग कांग में पहली बार खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 60 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही. 19 जून को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने 9-9 ओवर के मुकाबले में पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 59 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम 4 विकेट पर 53 रन तक ही पहुंच पाई.

हांग कांग में खेले जा रहे महिला इमर्जिंग एशिया कप से पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है. सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश की टीम ने 6 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. भारत से साथ 21 जून को अब खिताब जीतने के लिए उनका सामना होगा. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल को बारिश की वजह से खेला नहीं जा सका था. श्रीलंका के खिलाफ भारत को मैच रद होने के बाद बेहतर अंक के आधार पर फाइनल में जगह मिली.

एसीसी महिला इमर्जिंग एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल को बारिश की वजह से 9-9 ओवर का करना पड़ा. बांग्लादेश ए टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बांग्लादेश महिला टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही और 7 बैटर दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए. आठवें नंबर पर खेलने उतरी नाहिदा अख्तर ने 16 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए और टीम की लाज बचाई. बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 59 रन का स्कोर खड़ा किया. पकिस्तान के लिए फातिमा सना ने 10 रन देकर 3 विकेट झटके.

पाकिस्तान नहीं बना पाया 60 रन

60 रनों के साधारण लग रहे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 4 विकेट पर 53 रन ही बना पाई. बांग्लादेश की तरफ से ऐसी कसी हुई गेंदबाजी की गई जिसके आगे बैटर का रन बनाना मुश्किल हो गया. पाकिस्तान ए टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की थी और 6.5 ओवर तक में 3 विकेट गंवाकर 39 रन बनाए. आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऐसा शिकंजा कसा कि पाकिस्तान की एक ना चली. बांग्लादेश के लिए राबिया खान ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें