Indian Army Bharti 2023 : इंडियन आर्मी में निकली तीन बड़ी भर्तियां, एक के लिए शुरू हुआ आवेदन


Indian Army Bharti 2023 : भारतीय सेना ने तीन बड़ी भर्तियों का ऐलान किया है. जिसमें से एसएससी टेक्निकल कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 20 जून को ही शुरू हुई है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है. वहीं, JAG कोर्स के लिए आवेदन 22 जून से शुरू होकर 21 जुलाई तक और एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम कोर्स भर्ती के लिए 5 जून से 3 अगस्त तक आवेदन होगा. तीनों भर्तियों के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं. इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर करना है.

भारतीय सेना के 62वें एसएससी टेक (पुरुष) और 33वें एससएसी टेक (महिला) कोर्स अप्रैल 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसके लिए फाइनल ईयर स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन ट्रेनिंग शुरू होने के 12 सप्ताह के भीतर डिग्री सबमिट करनी होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके एसएसबी इंटरव्यू लिया जाएगा. एसएसबी इंटरव्यू पांच दिन का होता है.

JAG कोर्स

-इसके जरिए इंडियन आर्मी में जज एडवोकेट जनरल बनते हैं. इसके लिए कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी किया होना चाहिए. साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया में बतौर एडवोकेट रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है.
-JAG के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए.
-JAG कोर्स के लिए सेलेक्ट होने पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानी ओटीए चेन्नई में 49 सप्ताह की ट्रेनिंग होगी.

NCC स्पेशल एंट्री स्कीम

-एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड के साथ होना चाहिए.
-किसी यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री पास होना चाहिए.
-इसके लिए ग्रेजुएशन फाइनल ईयर स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं.
-इसके लिए उम्र सीमा 19 से 25 साल है.

ये भी पढ़ें-
School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में खुले 6वीं से 12वीं तक के स्कूल, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा इंतजार 
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप

Tags: Government jobs, Indian Army Recruitment, Jobs in india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More