गृहमंत्री अमित शाह ने दी अहमदाबाद को क्रेडाई पीपुल्स पार्क की सौगात, जगन्नाथ रथ

अहमदाबाद. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. मंगलवार को अमित शाह ने अहमदाबाद में क्रेडाई पीपुल्स पार्क का उद्घाटन किया. इसके साथ ही अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होकर मंगला आरती की. यहां आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं.

अहमदाबाद में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने क्रेडाई पीपुल्स पार्क के लोकार्पण समारोह के दौरान कहा कि CREDAI इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, युवाओं के कौशल विकास व समाज सुधार में सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे एक इंस्टीट्यूट के रुप में इसकी क्रेडिबिलिटी बढ़ी है. केंद्रीय गृह मंत्री ने AMC द्वारा न्यू राणीप में नवनिर्मित पार्क, चांदलोडिया में AMC व रेलवे द्वारा नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया. इसके साथ ही बावला में त्रिमूर्ति हॉस्पिटल का भूमिपूजन भी किया.

Tags: Ahmedabad News, Amit shah, Gujarat news, Narendra modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More