International Yoga Day 2023: कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई जल योग प्रतियोगिता, छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत योग से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू हुए हैं. इसी क्रम में कानपुर विश्वविद्यालय में जल योग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. जिसमें प्रतिभागियों ने पानी की धारा के बीच में तरह-तरह के योगासन कर लोगों को जल योग के विषय में बताया गया. महिला और पुरुष दोनों वर्गों ने संयुक्त रूप से जल योग का प्रदर्शन करते हुए पानी की धारा के बीच में वृक्षासन ताड़ आसन,पद्मासन,शवासन आदि का अभ्यास किया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए कानपुर विश्वविद्यालय में योग दिवस के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी. जल योग को बढ़ावा देने के लिए और इसने तरीके के प्रयास के लिए कानपुर विश्वविद्यालय में 7 मई से जल योगी पंकज जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था. इन्हीं छात्र-छात्राओं के बीच में प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. जिसमें छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के जल योग दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया.

योग को दिया जा रहा है बढ़ावा
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में बहुत ही भव्यता के साथ योग उत्सव के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जा रहा है. जिसके तहत जल योग प्रतियोगिता आयोजित की गई है, इस कार्यक्रम में कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से छात्र-छात्राओं ने पानी में मानव श्रंखला बनाकर योग को बढ़ावा देने के लिए काम किया है वह वाकई काबिले तारीफ है.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 15:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें