
अभिनव कुमार/दरभंगा. ताजी और हरी सब्जी खाना हर कोई पसंद करता है. लेकिन बाजारों में बिकने वाली सब्जियां आमतौर पर ताजी और हरी सब्जी मिले, इसकी गारंटी दे पाना बहुत ही मुश्किल है. लेकिन जब आप सीधे तौर पर स्थानीय सब्जी किसान से जुड़ेंगे, तो आपको बिना खाद कीताजी हरी सब्जी उचित कीमत पर मिलेगी. इससे जेब के साथ स्वाथ्य भी काफी उत्तम रहेगा. इसके लिए आपकोदरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के सीमइसीपुर गांव आना पड़ेगा. यहां पर आपको खेत से ताजी सब्जी मिलेगी.
यहां की सब्जी आस-पास के बाजारों में जाती है
मोहम्मद वसीम अपने पूरे परिवार के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं. इसका कहना है कि यहां से उपज ने वाली सब्जियों को आसपास के बाजारों में जिसे गांव की भाषा में कहें तो हाट में भेजते है. हालांकि सब्जी किसानों की माने तो इस प्रचंड गर्मी ने उन किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. जो अच्छामुनाफा की चाहत में सब्जी की फसल लगाए हुए थे.
इनका कहना है प्रचंड गर्मी के कारण जो जलस्तर नीचे चला गया है ऐसे में सब्जी में सिंचाई कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है. एक तरफ गर्मी की वजह सब्जी की लत्तीसूख रही है.दूसरी तरफ़ पानी ना मिलना और भी ज्यादा पीड़ा दायक हो गया है. काफी दूर से पानी लाकर सब्जियों में देना होता है.
झींगा और करेला मिलेगा 25 रुपया किलो
अभी फिलहाल करेला की अगर हम बात करें तो मोहम्मद वसीम करेले की खेती बड़े पैमाने पर किए हुए हैं. मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से फिलहाल सब्जी कमनिकल रही है. लेकिन अभी भी रोजाना 5 से 10 केजी करेला और झींगा निकल रहाहै.वही करेले की कीमत 20 से 25 रुपया है. वहीं झींगा 25 रुपया किलो आपको मिलेगा. तो अगर आपको ताजी और हरी सब्जी चाहिए तो आप यहां से ले जात सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 13:55 IST






