
पुनीत माथुर/ जोधपुर. योग जीवन के लिए बेहद जरुरी है. कोरोना काल के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योगा का महत्व बढ़ा है. जिसके कारण युवाओं का भी इसके प्रति रुझान बढ़ा है. वहीं जोधपुर में एक ऐसी योगा टीचर है जो केवल 9 वर्ष की है. ये नन्ही योगा टीचर खुद भी योगा करती है और दूसरों को भी सिखाती है. ख़ास बात यह है कि योगा टीचर 100 से ज्यादा योग आसन करती है जिसे देख कर एक्सपर्ट भी हैरान हो जाते है.संभवत यह दुनिया की सबसे छोटी योगा टीचर है.
यह है 9 साल की परिणीति बिश्नोई. परिणीति सौ तरह के योगासन करती है और लोगों को भी सिखाती है. मंडलासन, वृक्षासन, कमरमोड़ आसन जैसे योग आसानी से कर लेती है. परिणीति बताती है कि उसने बाहर खाना बंद कर रखा है. साथ ही चॉकलेट और बिस्किट से दूरी बनाए रखी है. परिणीति की उपलब्धि की बात करें तो परिणीति ने वर्ल्ड फेमस इन इंडिया टैलेंट शो 2022 मैं भाग लिया और उसकी विजेता रही. परिणीति के योगा की चर्चा इतनी है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मिलकर अपने योगा के बारे में बता चुकी है. साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहीत और कई दिग्गजों के साथ योगा भी कर चुकी है.
परिणीति बताती है कि उसने योगा कोरोना काल मे अपने घर में सीखा, उसके पिता रामचंद्र बिश्नोई प्राइवेट टीचर है और उन्होंने कोरोना काल में परिणीति को योगा सिखाया फिलहाल परिणीति अपने ट्रेनर के साथ योगा करती है साथ ही अन्य लोगों को भी योगा सिखाती है.परिणीति बिश्नोई ने बताया कि वह बड़े लोगों को भी योगा सिखाती है और उसने यह भी कहा कि बच्चे हो या बड़े हो या बुजुर्गों सभी को योगा करना चाहिए योगा करने से कोई बीमारी नहीं होती है.
.
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 13:55 IST






