Covid-19: भारत में दम तोड़ रहा कोरोना! मार्च 2020 के बाद नए मामलों की सबसे कम संख्या, अब सिर्फ 1800 एक्टिव केस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: दुनिया भर भी अब भी कोरोना से संक्रमित होने का सिलसिला रुका नहीं है, लेकिन उसके मामलों में काफी कमी जरूर आ गई है. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,579 हो गई है. यह, मार्च 2020 के बाद एक दिन में सामने आए नए मामलों की सबसे कम संख्या है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,844 रह गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अपडेट (अद्यतन) आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,31,897 है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,44,59,838 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,67,34,611 खुराक लगाई जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-  PM Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका रवाना, एलन मस्क सहित विभिन्न क्षेत्रों के 24 दिग्गजों से करेंगे मुलाकात

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

” isDesktop=”true” id=”6590263″ >

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

Tags: Covid-19 Case, Covid-19 Death, Covid-19 in India, Covid-19 latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें