jnv selection test 2024: जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए छठी क्लास में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है. नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. एलिजिबल स्टूडेंट्स जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन navodaya.gov.in पर उपलब्ध हैं.
JNVST सेलेक्शन टेस्ट 2024
ये रजिस्ट्रेशन एडमिशन टेस्ट के लिए होगा. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2023 है. कैंडिडेट्स का सेलेक्शन JNVST 2024 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. ये एग्जाम दो फेज में होगा. पहले फेज का एग्जाम 4 नवंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा. इस तारीख को जिन राज्यों में एग्जाम होगा, उसमें जम्मू और कश्मीर (इसमें जम्मू 1, जम्मू 2, सांबा, उधमपुर में एग्जाम नहीं होगा). मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, अरुणाचल में दिबांग घाटी और तवांग जिलों में, पश्चिम बंगाल में, दार्जलिंग, लद्दाख के लेह और कारगिल में, हिमाचल के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति शामिल है.

JNV सेलेक्शन टेस्ट 2024 का दूसरा फेज
फेज 2 का एग्जाम 20 जनवरी 2024 को होना है. इस दिन परीक्षा जिन राज्यों में होनी है, उसमें अरुणाचल में (दिबांग घाटी और तवांग जिलों छोड़कर), आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कशमीर में सिर्फ जम्मू 1, जम्मू 2, सांबा, उधमपुर में, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, चंडीगढ़, दादर और नागर हवेली, दमन दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल है.
आवेदन का डायरेक्ट लिंक
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration
प्रोस्पेक्टस यहां से पढ़ें
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/assets/pdf/Final_Prospectus_2024.pdf
ये भी पढ़ें-
School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में खुले 6वीं से 12वीं तक के स्कूल, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा इंतजार
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप
.
Tags: Education news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 12:48 IST






