
अभिषेक तिवारी/दिल्ली. कहते हैं कि किताबों से अच्छा आपका कोई दोस्त नहीं होता. पढ़ने की आदत न केवल आपको बेहतर इंसान बनाती है, बल्कि जीवन की तमाम चुनौतियों से निपटने में भी मदद करती है. इसके महत्व को समझते हुए भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रमों में से एक, दिल्ली पुस्तक मेला का 27वां संस्करण 29 जुलाई से 02 अगस्त, 2023 तक प्रगति मैदान के हॉल नंबर 11, 12 और 12ए में आयोजित किया जाएगा.
इस वर्ष पुस्तक मेले का विशेष महत्व है, क्योंकि यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के साथ मेल खाता है. खास कर जब भारत बड़े स्तर पर वैश्विक जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है. भारतीय प्रकाशक संघ (एफआईपी) दिल्ली पुस्तक मेले का सह-आयोजक है. यह मेला विशेष रूप से तब आयोजित किया जा रहा है जब भारतीय पुस्तक प्रकाशकों का यह प्रमुख सहायक निकाय अपनी स्थापना की ‘स्वर्ण जयंती’ मना रहा है.
जानें बुक फेयर में एंट्री फीस
प्रगति मैदान में लगने वाले बुक फेयर में प्रवेश मुफ्त होगा यानी यहां आप फ्री एंट्री कर सकते हैं. दिल्ली पुस्तक मेला 2023 की थीम की बात करें तो, इस बार की थीम ‘राष्ट्र निर्माण में पुस्तकें हैं’.
कैसे पहुंचे इस बुक मेले में
पुस्तक मेला में जाने के लिए दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर उतरना पड़ेगा. यहां से प्रगति मैदान वाकिंग डिस्टेंस पर है.
.
Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Local18
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 12:01 IST






