भारतीय दूतावासों पर हमलों में NIA ने दर्ज की FIR, जल्‍द कनाडा और अमेरिका रवाना होगी एनआईए टीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हमले में सामने आई थी खालिस्तानी आतंकियों के समर्थन लिंक की जानकारी
एनआईए ने UAPA और EXPLOSIVE एक्ट के तहत दर्ज क‍िया केस
खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान लंदन दूतावास से तिरंगा उतार दिया था

नई द‍िल्‍ली. अमेरिका और कनाडा के भारतीय दूतावास में हुए हमलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से की जा रही थी. मार्च में खालिस्तान समर्थकों ने दोनों देशों के भारतीय मिशनों पर हमले किए थे. इसके अलावा, इंग्लैंड स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ के प्रयास किए गए थे, जिसकी जांच भी एनआईए कर रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मार्च में हुए हमलों के संबंध में गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी. अब एनआईए (NIA) ने कनाडा और अमेरिका में इंडियन काउंसलेट के सामने हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में मामला दर्ज कर ल‍िया है. जांच एजेंसी की टीम जल्द ही अमेरिका और कनाडा जा सकती है.

जानकारी के मुताब‍िक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले को NIA को ट्रांसफर क‍िया है. इसके बाद NIA ने FIR दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. कनाडा में इंडियन हाई कमीशन पर हमले के दौरान ग्रेनेड भी फेंका गया था. लिहाजा इस मामले में एनआईए ने UAPA और EXPLOSIVE एक्ट के तहत केस दर्ज क‍िया है. हमले में खालिस्तानी आतंकियों के समर्थन लिंक की जानकारी सामने आई थी.

खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास को बनाया निशाना, भारत ने अमेरिकी दूतावास प्रमुख को किया तलब

गत मार्च-2023 में कनाडा और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन काउंसलेट पर हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने FIR दर्ज की थी. इससे पहले लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हुए हमले तिरंगे झंडे के अपमान को लेकर NIA पहले ही केस दर्ज कर जांच कर रही है और जांच के लिए लंदन NIA की टीम जा चुकी है और 45 संदिग्ध हमलावरों की तस्वीरें भी NIA ने जारी की है.

इस बीच देखा जाए तो एनआईए ने 12 जून को एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी की थी, जिसमें लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला हो रहा था. इसके साथ ही एनआईए ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी. खालिस्तान समर्थकों ने 19 मार्च को प्रदर्शन के दौरान लंदन स्थित उच्चायोग से तिरंगा भी उतार दिया था. मिशन के अधिकारियों का कहना है कि हमले को विफल कर दिया गया था. इसके एक दिन पहले ही भारत ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी.

Tags: Indian Embassy, Khalistani, NIA, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें