भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो नो टेंशन, रेलवे ने किए खास इंतजाम, यहां जानें

हाइलाइट्स

पिछले वर्ष की तुलना में 400000 अतिरिक्‍त यात्री कर सकेंगे सफर
देश के अलग अलग हिस्‍सों से चलायीं गयीं अतिरिक्‍त ट्रेनें

नई दिल्‍ली. अगर आप भगवान जगन्‍नाथ रथयात्रा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक ट्रेन से रिजर्वेशन नहीं कराया है तो टेंशन की कोई बात नहीं है. रेलवे ने श्रद्धालुओं को पुरी पहुंचाने के खास इंतजाम किए हैं. देश के अलग अलग हिस्‍सों से अतिरिक्‍त ट्रेनें चलायीं गयीं हैं, टिकट के लिए आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगायी हैं. साथ ही, स्‍टेशन में यात्री को परेशानी न हो, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं. भगवान जगन्‍नाथ रथयात्रा आज से शुरू हो रही है.

रेलवे मंत्रालय के अनुसार भगवान जगन्‍नाथ रथयात्रा के लिए इस वर्ष कुल 859 ट्रेनें चलायी जा रही हैं. पिछले साल 718 ही चलायी गयीं थीं. यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए 141 ट्रेनें इस वर्ष बढ़ायी गयीं हैं. ट्रेनों से करीब 18 लाख यात्री सफर कर सकेंगे. पिछले वर्ष की तुलना में 4 लाख अतिरिक्‍त (141अतिरिक्‍त ट्रेनें से) यात्री सफर कर सकेंगे. अतिरक्‍त कोच, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों को तैयार रखा गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर अतिक्‍त ट्रेनें चलायी जा सकें.

यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए खास इंतजाम.

यहां से चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें

खुर्दा रोड, नौगांव, क्‍योंझारगढ़, अंगल, संमबलपुर, विसाखापट्टनम, गुनुपूर, भद्रक, ब्रह्मापुर,जाजपुर, क्‍योंझार रोड,पारादीप, जगदलपुर, संमबलपुर से.

देश के अलग अलग हिस्‍सों से भी ट्रेनें

.चार जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें पश्चिमी भारत के राजकोट,हापा, वडोदरा, उधना से चलेंगी.

. चार जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें दक्षिण भारत के सिकंदराबाद, काचीगुडा और नांदेड से चलेंगी.

.एक ट्रेन पूर्वोत्‍तर के अगरतला से चलेगी.

तीन नियमित ट्रेनें भी चलेंगी

ट्रेन नंबर 12891/12892(BBS-BGY) को पुरी तक बढ़ाया गया है. 22895/22896 वंदेभारत चल रही है. साथ ही, 08415/08416 (JER-PURI MEMU) को पुरी तक बढ़ाया गया है. अधिकतम 11 MEMU स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

टिकट के लिए भी खास इंतजाम

. 9 मोबाइल यूटीएस टैब स्‍टेशन और पर्यटक कांप्‍लेक्‍स में लगाए गए हैं. 34 टिकट काउंटर बनाए गए हैं, इसमें 24 मेन एरिया में है. इसके अलावा महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों में 29 टिकट काउंटर बनाए गए हैं. 6 आटोमैटिक टिकट वेंडिग मशीन स्‍टेशन एरिया में लगाई गई हैं.

Tags: Indian railway, Jagannath Rath Yatra, Jagannath rath yatra news, Jagannath Temple Rath Yatra

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More