
हाइलाइट्स
रिटायर्ड एएसआई ने किराएदार की नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म
बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म की घिनौनी घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने धारा 376 समेत पाक्सो एक्ट में मामला किया दर्ज
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर. जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा… जी हां एक ऐसा ही मामला इन्दौर में सामने आया जहां पुलिस विभाग से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए नाथूराम दुबे ने एक 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. विजयनगर थाना पुलिस ने रिटायर पुलिस अधिकारी के खिलाफ धारा 376 के साथ ही पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है.
डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक एएसआई के पद से रिटायर्ड हुआ है. रिटायर्ड एएसआई नाथूराम दुबे के विजय नगर थाना क्षेत्र में मकान है, जहां उसने अपने किराएदार की 10 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. बच्ची की शिकायत पर रिटायर्ड एसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
घर में अकेला पाकर की घिनौनी हरकत
इस घटना को उसने उस समय अंजाम दिया जब बच्ची के मां-बाप घर से बाहर गए हुए थे. तब रिटायर्ड एएसआई ने 10 साल की बच्ची को अकेला पाकर अपने घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया. वहां उसने बच्ची के साथ ज्यादती की और फरार हो गया. इसके बाद बच्ची रोती हुई पड़ोसी के पास पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसी ने मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी गई. मां ने अपने पति को फोन कर सूचना दी और फिर दोनों ने बच्ची के साथ थाना विजयनगर पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है.
आरोपी के घर पर हो सकती कार्रवाई
पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है. बहरहाल आरोपी एएसआई के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जा सकती है. बच्ची के पिता ट्रेवलिंग का काम करते हैं. मां पहले पार्लर का काम करती थी, मगर फिलहाल काम छोड़ दिया था और वो घर पर ही रहती थी.
छोटी बहन के साथ थी बच्ची
जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस घिनौनी हरकत को उस समय अंजाम दिया, जब नाबालिग बच्ची की मां अपनी दो अन्य बच्चियों के साथ बाहर गई हुई थी और घर पर सिर्फ पीड़िता और उसकी एक छोटी बहन थी. उसी समय मौके का फायदा उठाकर आरोपी मकान मालिक ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
.
Tags: Indore news, Indore Police, Mp news, Posco act
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:54 IST






