
हाइलाइट्स
एमएस धोनी ने सीएसके को दिलाया था 5वां खिताब.
माही हेयरस्टाइल के कई नए ट्रेंड को फॉलो कर चुके हैं.
नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी हर नए ट्रेंड को फॉलो करते नजर आते हैं फिर चाहे बात हेयरस्टाइल की हो या फिर टैटू की. इंडियन टीम में भी विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर हार्दिक पंड्या तक ज्यादातर प्लेयर्स टैटू के काफी शौकीन हैं. लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के शरीर पर एक भी टैटू क्यों नहीं है? जबकि धोनी सालों से इस ट्रेंड के बीच में जिंदगी जी रहे हैं. धोनी को टैटू से समस्या नहीं बल्कि उन्हें सुई से डर लगता है.
मॉडर्न ट्रेंड की बात करें तो धोनी ने काफी कूल हेयरस्टाइल के ट्रेंड को फॉलो किया है. शुरू में धोनी ने बड़े बालों के स्टाइल को फॉलो किया जिसकी वजह से उनका लुक काफी वायरल हुआ. इसके बाद धोनी ने कई हेयरस्टाईल के ट्रेंड को फॉलो किया है. मीडिया से बातचीत के दौरान इस राज का खुलासा धोनी ने किया था कि वह टैटू ट्रेंड को फॉलो क्यों नहीं करते? माही सिर्फ टैटू वाली सुई से ही नहीं बल्कि डॉक्टर के इंजेक्शन से भी दूर भागते हैं. धोनी के फैंस एक तरफ उनके नाम के टैटू बनवाते हैं, वहीं एक फौजी के रूप में कार्यरत धोनी को इंजेक्शन से डर लगता है. ये बात सुनकर सभी को हैरानी होगी.
सोशल मीडिया पर नहीं रहते एक्टिव
धोनी उन चुनिंदा प्लेयर्स में से एक हैं जो फोन से काफी दूर रहते हैं. सोशल मीडिया पर धोनी के ऑफिशियल अकाउंट तो हैं लेकिन वह सालों तक उनपर नजर नहीं आते हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट आईपीएल से पहले ट्रैक्टर चलाते हुए डाली थी. सिर्फ टैटू ही नहीं बल्कि कई चीजें हैं जो माही को बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं. कैप्टन कूल के शांत स्वभाव और मैदान में उनकी चालाकी भरी चालों से करोड़ों फैंस माही के दीवाने हैं. आईपीएल 2023 में धोनी ने शानदार कप्तानी की छाप छोड़ते हुए 5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिला दी है.
.
Tags: Csk, Ms dhoni, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:49 IST






