CSK: धोनी की टीम का फिर दिखा जलवा, रोहित-विराट भी नहीं हैं टक्कर में, पॉपुलर लिस्ट में टॉप पर

हाइलाइट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता पांचवा खिताब.
इंस्टाग्राम पर सीएसके सबसे ज्यादा हुई वायरल.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में एमएस धोनी ने एक बार फिर विरोधी टीमों को तारे दिखा दिए. चेन्नई सुपर किंग्स ने हार के साथ शुरुआत की और ट्रॉफी के साथ सीजन का अंत किया. इंजरी से जूझ रही सीएसके पर किसी ने भी भरोसा नहीं जताया था, लेकिन कैप्टन कूल देखते ही देखते फाइनल में पहुंच गए. माही ने चेन्नई के फैंस चारो तरफ फैले हुए हैं, इंस्टाग्राम पर सबसे पॉपुलर टीमों में चेन्नई के अलावा 5 आईपीएल टीमें शामिल हैं. विराट-रोहित की टीमें भी टॉप-5 में देखने को मिल रही हैं.

चेन्नई के फैंस के साथ विराट कोहली की आरसीबी के भी भारत के हर कोने में दीवाने देखने को मिलते हैं. चेन्नई, मुंबई और आरसीबी की फैन फॉलोइंग आसमान छूती है. लेकिन इस बार मई के महीने में इंस्टाग्राम पर सबसे पॉपुलर टीमों में चेन्नई का जलवा देखने को मिला. मई की सबसे पॉपुलर टीमों में सीएसके टॉप पर नजर आई. चेन्नई के 377 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर है. वहीं, मुंबई के 243 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर है.

आरसीबी और गुजरात की टीमें भी लिस्ट में शामिल

उस्मान ख्वाजा के पास प्यार की सबसे बड़ी निशानी, 9 साल छोटी लड़की हुई थी दीवानी, फिर मोहब्बत के लिए कबूला इस्लाम

चेन्नई और मुंबई के अलावा आरसीबी की टीम भी 5वें स्थान पर है जिसके 235 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके बाद 7वें स्थान पर पिछले साल कि विजेता टीम गुजरात टाइटंस है. गुजरात 116 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हार्दिक पंड्या की टीम ने पिछले साल ही अपना डेब्यू किया था और पहले ही सीजन में खिताबी जीत दर्ज की. आते ही इस टीम ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है.

Tags: Csk, Ms dhoni, Mumbai indians, Royal Challengers Bangalore

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More