सनी देओल की 8 करोड़ी फिल्म, बने थे 3 साउथ रीमेक, तमिल फिल्म में कमल हासन ने किया था ‘गदर’ एक्टर का रोल

मुंबई. मनोरंजन जगत में इन दिनों देओल परिवार के चर्चे हैं. एक तरफ सनी देओल के बेटे करण देओल विवाह बंधन में बंधे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सनी की फिल्म ‘गदर 2’ आने वाली है. सनी की इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे. इससे पहले भी ‘गदर’ एक्टर कई एक्शन फिल्में कर चुके हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर खूब कमान किया है. उनकी ऐसी ही एक फिल्म 80 के दशक में आई थी. उनकी यह फिल्म इतनी सफल हुई थी कि इसके साउथ में एक या दो नहीं बल्कि 3 रीमेक बने थे. आइए, बताते हैं.

फिल्ममेकर राहुल रवैल ने सनी को मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म ‘अर्जुन’ बनाई थी. यह फिल्म 20 अप्रैल 1985 को बनी थी. फिल्म में बेरोजगारी और व्यवस्थाओं के प्रति युवा आक्रोश दिखाया गया था. सनी के अपाजिट फिल्म में डिम्पल कपाड़िया थीं. इस फिल्म में सनी का एंग्री मैन वाला लुक दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसे सनी की बेस्ट एक्शन फिल्मों में शुमार किया जाता है.

sunny deol, sunny deol movie remake, sunny deol movie south remake, sunny deol and kamal hassan, kamal hassan in bollywood remake, saathya movie trivia, arjun movie facts, arjun movie star cast, arjun movie director, south cinema, south hit movie, south cinema news

‘अर्जुन’ में सनी देओल के साथ डिम्पल कपाड़िया नजर आई थीं.
sunny deol, sunny deol movie remake, sunny deol movie south remake, sunny deol and kamal hassan, kamal hassan in bollywood remake, saathya movie trivia, arjun movie facts, arjun movie star cast, arjun movie director, south cinema, south hit movie, south cinema news

साउथ रीमेक में कमल हासन के साथ अमाला ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी.

कमल हासन ने छोड़ी फिल्म, छप गए थे पोस्टर, सनी देओल ने किया काम, बॉक्स ऑफिस पर ले आई ‘जलजला’

बने 3 साउथ रीमेक, कमल हासन के लिए बनी खास
सनी की इस हिट फिल्म को साउथ के निर्देशकों ने भी पसंद किया और इसके साउथ रीमेक बने. ‘अर्जुन’ के तीन रीमेक बने थे. तेलुगु में इसे ‘भारतामलो अर्जुनुडू’ के नाम से बनाया गया था, जिसमें वेंकेटेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी. कन्नड़ में इसे ‘संगरमा’ के नाम से बनाया गया, जिसमें रविचंद्रन ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं, तमिल में अ’अर्जुन’ का रीमेक ‘साथिया’ के नाम से बना था और इसमें मुख्य भूमिका में कमल हासन नजर आए थे. इस फिल्म में एंग्री यंग मैन के रोल में कमल खूब जमे थे और फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला था. फिल्म में उनके अपोजिट अमाला थीं और यह फिल्म 29 जनवरी 1988 को रिलीज हुई थी.

Tags: Dimple kapadia, Kamal hassan, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More