झांसी पैरामेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे डिग्री कोर्स, स्टूडेंट्स को मिलेंगे ढेरों फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी: झांसी स्थित राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब पैरामेडिकल कॉलेज में डिग्री कोर्स भी शुरू होने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश शासन ने यहां रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी और मेडिकल लैबोरेट्री साइंस के 3 नए डिग्री कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है. यह तीनों कोर्सेज जल्द ही यहां शुरू हो जाएंगे. तीनों कोर्स के लिए 30-30 सीटों की स्वीकृति दी गई है.

पैरामेडिकल कॉलेज की शुरुआत बीएससी नर्सिंग के डिग्री कोर्स के साथ हुई थी. इसके बाद यहां डिप्लोमा इन सिटी, एमआरआई और एक्सरे, डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी, डिप्लोमा इन लैब टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन डायलिसिस कोर्स शुरू कर दिए गए थे. अब इन डिप्लोमा कोर्स इसको बंद करके डिग्री कोर्स शुरू किए जाने पर जोर दिया जा रहा है. शासन ने बैचलर इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर इन फिजियोथेरेपी और बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी के डिग्री कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है.

स्टूडेंट्स को मिलेगा रोजगार
पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ अंशुल जैन ने बताया कि यह तीनों कोर्सेज विद्यार्थियों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे. बीएससी रेडियोलॉजी करने वाले विद्यार्थी को टेक्नीशियन के रूप में और बीएससी इन मेडिकल लेबोरेटरी करने वाले अभ्यर्थी को मशीन बनाने वाली कंपनी में अच्छी वेतन पर नौकरी मिल सकती है. बीएससी फिजियोथेरेपी करने वाले विद्यार्थी अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते हैं. बताया कि तीनों कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी और जल्द ही इनकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 21:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें