उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से सीवान के लोग हैं परेशान, जानें कब से मिलेगी राहत

अंकित कुमार सिंह/सीवान: बिहार के सीवान में उमस भरी गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है. भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं. अघोषित बिजी कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सीवान में तापमान 44 डिग्री पार कर गया है. इसी के मद्देनजर हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है.

जिले में भीषण गर्मी व हीटवेव की वजह से लोगों की मृत्यु भी हो रही है. वहीं रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है. एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देताहै. बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं.

अघोषित बिजली कटौती बना परेशानी का सबब
सीवान के लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान कर रख दिया है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम कर रहा है. क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है. बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है. इसके बावजूद बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है. ऐसी स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है.

तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति रहती है ठप
विद्युत कंपनी के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी जारी है. विद्युत कंपनी का भीप्रयास है कि अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराया जाए. हालांकि तेज हवा चलने के चलते बिजली को काटना पड़ रहा है. अगर तेज हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाता है वह किसी अप्रिय दुर्घटना का कारण बन सकता है. साथ हीं भीषण आग भी लग सकती है.

उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से बिजली प्रवाहित करने में भी परेशानी आ रही है. तार गर्म हो जाने की वजह से वोल्टेज लो हो जा रहा है. हालांकि विद्युत सेवा सुचारू रूप से बहाल रखने के लिए प्रयास जारी है.

Tags: Bihar News, Local18, Siwan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More