Top Hotels in Begusarai : ये हैं बेगूसराय के टॉप फाइव होटल, जहां मिलेगी हर प्रकार की सुविधा, जानिए बजट

नीरज कुमार/ बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय की पहचान उद्योग नगरी के तौर है. बिहार में सबसे ज्यादा उद्योग वाला जिला होने के कारण देश के कोने-कोने से काम के सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. खासकर एनटीपीसी, बरौनी रिफायनरी, सुधा डेयरी के आने वाले अधिकारियों को ठहरने की चिंता रहती है. हालांकि अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. यदि आप इस जिले में घूमने-फिरने को लेकर भी योजनाएं बनाते हैं, तो बजट में समाने वाले कई होटल उपलब्ध हैं. यहां आम से लेकर खास तक के लिए होटल उपलब्ध है. इस खबर के जरिए बेगूसराय के टॉप-5 होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जिला मुख्यालय में हीं उपलब्ध है. जहां आपको बड़े शहरों के होटलों में मिलने वाली सुविधा मिलेगी. इन्हीं होटलों में मुख्यमंत्री के लेकर बड़े अधिकारी, सिने स्टार और व्यवसायी ठहरते हैं.

500 रुपए से लेकर 7 हजार तक के कमरे होटल में है उपलब्ध

अगर आप सस्ते होटल की तलाश में है तो बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आस-पास 500 रूपए में एक रात ठहरने के लिए कई होटल मिल जाएगा. वहीं मंहगे होटलों की बात करें तो बेगूसराय में 2500 से शुरू होकर 7 हजार तक के कमरे वाले होटल भी उपल्ब्ध है. खास बात यह है लोगों के रूचि के अनुसार कमरे का भी नाम रखा गया है. यहां राजबाड़े के ठाठ से लेकर विभिन्न विभूतियों एवं प्रसिद्ध स्थलों के नाम पर कमरे उपलब्ध है. कॉरपोरेट क्लास लेकर हर प्रकार के कमरे आपको मिल जाएंगे. वहीं सारे कमरे आधुनिक सुविधाओं से लैस सिंगल, डबल और ट्रिपल बेड उपलब्ध है.

होटल में ठहरने के लिए पहचान पत्र साथ रखना है जरूरी

केडीएम होटल के मैनेजर दीपक कुमार के अनुसार बेगूसराय में 2500 से लेकर 7 हजार तक के कमरे उपलब्ध है. सभी होटलों में गेस्ट को होटल की ओर से चप्पल, तेल, साबुन, क्रीम और तौलिए तक दिए जाते हैं. यह सुविधा किराया (टैरिफ) में ही शामिल होता है. हर कमरे में एक टेलीफोन दिया गया है, ताकि अगर किसी को कुछ खाने-पीने के लिए मंगाना है तो रिसेप्शन पर कॉल कर सकते हैं. होटल का स्टॉफ कमरे तक वो सामान पहुंचा देता है. उन्होंने बताया कि होटल में ठहरने के लिए पहचान पत्र का होना अनिवार्य है. पहचान पत्र जमा करा लिया जाता है और चेकआउट के वक्त लौटा दिया जाता है.

बेगूसराय पहुंचकर ऐसे करें होटल से संपर्क

बेगूसराय पहुंचकर यदि आप होटल केडीएम प्लेस में ठहरना चाहते हैं तो आप 7544800022 या फिर 754480023 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं अगर होटल युवराज में ठहरना चाहते हैं तो 09262975524 नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं. जबकि होटल तहिती में आराम फरमाने के लिए 076317 00200 पर एवं होटल मोटल सायोनारा में ठहरने के लिए 092047 79708 और होटल केपसन में 091553 32222 पर कॉल कर मनपसंद कमरा बुक करा सकते हैं.

Tags: Begusarai news, Hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More