Noida News : इस महंगी सोसाइटी के लिफ्ट की हालत खराब, 15 मिनट तक फंसी रहीं चार महिलाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय कुमार/नोएडा. नोएडा शहर के हाईराइज सोसाइटी के लिफ्ट में फिर से लोगों के फसने का मामला सामने आए है. सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक बिल्डर कीकैपटाउन सोसाइटी में अचानक से चलती हुई लिफ्ट बीच में फंस गई. उस दौरान चार महिलाएं लिफ्ट में थी. करीब 15 मिनट तक महिलाएं लिफ्ट में फंसी रही जिनको रेस्क्यू करके बाद में निकाला गया.

सुपरटेक बिल्डर की कैपटाउन सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने लिफ्ट में फंसी महिलाओं का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद वीडियो वायरल है. जिसमें में एक व्यक्ति बार-बार बोल रहा है ‘लिफ्ट में फसने का अलार्म आपको सुनाई नहीं दिया था क्या? आप इतनी देर से कैसे आए हैं’.

सुपरटेक बिल्डर की कैपटाउन सोसायटी में रहने वाले अजीत बताते हैं कि आज सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास कुछ महिलाएं जो घर में काम करती हैं अचानक से टेक्निकल प्रॉब्लम होने की वजह से वह लिफ्ट के अंदर फंस गई. इनको तुरंत रेस्क्यू टीम के द्वारा लिफ्ट से निकाला गया. करीब 15 मिनट के आसपास व लिफ्ट में फंसी रही.

फिर से चालू किया गया लिफ्ट
वहीं सोसायटी में रहने वाले नवीन दुबे का भी कहना है घटना आज सुबह की है. जब मैड काम करने के लिए जा रही थी तभी अचानक से लिफ्ट फस गई. नवीन का कहना है कि काम करने वाली महिलाओं को लिफ्ट की ज्यादा जानकारी नहीं होती इस वजह से वह कई बटन एक साथ दबा देती हैं. जिसकी वजह से लिफ्ट रुक गई थी उनका कहना है कि मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की तरफ से तुरंत इसका संज्ञान लिया गया और 10 से 15 मिनट में महिलाओं को निकाल लिया गया.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 22:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें